नई दिल्ली। Google ने अपने ईमेल प्लेटफॉर्म Gmail में नया फीचर लॉन्च किया है, जिसके तहत अब यूजर्स अपना यूजरनेम (@gmail.com से पहले वाला हिस्सा) बदल सकेंगे। कंपनी के अनुसार यह सुविधा यूजर्स को अपनी डिजिटल पहचान अपडेट करने का विकल्प देगी।
फिलहाल यह फीचर अमेरिका में सीमित यूजर्स के लिए जारी किया गया है, जिसे जल्द ही अन्य देशों में भी उपलब्ध कराया जा सकता है। कंपनी के CEO सुंदर पिचाई ने इस अपडेट को लेकर कहा कि अब यूजर्स को पुराने या असहज ईमेल एड्रेस के साथ बने रहने की जरूरत नहीं है।
इस फीचर की खास बात यह है कि यूजरनेम बदलने के बाद भी पुराना ईमेल एड्रेस डिलीट नहीं होगा, बल्कि ‘अल्टरनेट ईमेल’ के रूप में सक्रिय रहेगा। पुराने और नए दोनों एड्रेस पर आने वाले मेल एक ही इनबॉक्स में मिलेंगे।
साथ ही, यूजर्स का पुराना डेटा—जैसे ईमेल, फोटो, ड्राइव फाइल्स और अन्य जानकारी—पूरी तरह सुरक्षित रहेगा। इस अपडेट से Gmail यूजर्स को अधिक लचीलापन और सुविधा मिलने की उम्मीद है।


