बिलासपुर। शहर के तारबाहर क्षेत्र में ऑनलाइन ठगी का अनोखा मामला सामने आया है, जहां एक युवक फर्जी पेमेंट स्क्रीनशॉट भेजकर महीनों तक राशन मंगाता रहा। मामला तब खुला जब व्यापारी ने पांच महीने बाद अपने खातों का मिलान किया।
व्यापार विहार अनाज मंडी के थोक व्यापारी संदीप अग्रहरि को भटगांव, सारंगढ़ निवासी राजेंद्र खांडेकर ‘अक्षांश किराना भंडार’ के नाम से नवंबर 2025 से मार्च 2026 के बीच ऑर्डर देता रहा। हर बार भुगतान के नाम पर वह मोबाइल से फर्जी ट्रांजेक्शन स्क्रीनशॉट भेजता था, जिस पर भरोसा कर व्यापारी माल भेजता रहा।
खातों की जांच में करीब 17.84 लाख रुपये का भुगतान नहीं मिलने पर मामला सामने आया। शिकायत के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सारंगढ़ के भटगांव से गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने ठगी करना स्वीकार कर लिया है।


