पंजाबी सिंगर Sunanda Sharma के कॉन्सर्ट के दौरान एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है। लाइव परफॉर्मेंस के बीच अचानक एक फैन स्टेज पर चढ़ गया और सिंगर के बेहद करीब पहुंचने की कोशिश करने लगा। अचानक हुई इस घटना से सुनंदा घबरा गईं और उन्होंने चिल्लाते हुए तुरंत परफॉर्मेंस रोक दी।
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, सुरक्षा कर्मियों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर फैन को स्टेज से हटाया और हालात को नियंत्रित किया। हालांकि इस घटना ने लाइव शो की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है और फैंस सिंगर की सुरक्षा को लेकर चिंता जता रहे हैं।
read also: कोरबा में भीषण सड़क हादसा: त्रिपुरा राइफल्स के वाहन से टकराई बाइक, एक युवक की मौके पर मौत
घटना के बाद सिंगर कुछ समय के लिए बैकस्टेज चली गईं और शो को अस्थायी रूप से रोक दिया गया। फैंस ने आयोजकों से कलाकारों की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोका जा सके।


