सूरजपुर : छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले से एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक मां ने अपने ही चार माह के दुधमुंहे बच्चे को पटक कर उनकी जान ले ली। यह घटना प्रेमनगर थाना क्षेत्र के जयपुर गांव की है। जानकारी के मुताबिक, महिला घर में खाना बना रही थी, उसी दौरान बच्चा लगातार रो रहा था। बच्चे के रोने से गुस्साई मां ने आपा खो दिया और मासूम को जमीन पर पटक दिया।
खल्लारी रोपवे हादसे की जांच तेज, कांग्रेस प्रतिनिधिमंडल पहुंचा घटनास्थल, बिजली व्यवस्था पर उठे सवाल
गंभीर चोट लगने से बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में सनसनी फैल गई। स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है।
Adani Group को बड़ा झटका: NCLAT ने जेएपीएल डील में राहत देने से किया इनकार






