CG Train Cancelled : छत्तीसगढ़ से होकर गुजरने वाली 14 ट्रेनें रद्द कर दी गई हैं। ये ट्रेनें 5 अप्रैल से 24 अप्रैल के बीच अलग-अलग तारीखों में नहीं चलेंगी। इनमें 10 एक्सप्रेस और 4 पैसेंजर ट्रेनें शामिल हैं।
RGRL Share Manipulation Case: 18 संस्थाओं पर 2.8 करोड़ का जुर्माना, 5 साल के लिए बाजार से बैन
इनमें बिलासपुर और रायपुर से गुजरने वाली कई ट्रेनें हैं, जबकि कुछ ट्रेनें नागपुर मंडल के गोंदिया से होकर जाती हैं। इस वजह से महाराष्ट्र, पश्चिम बंगाल, ओडिशा, मध्य प्रदेश, दिल्ली समेत अन्य राज्यों के यात्रियों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।
Gold Silver Price Today: सर्राफा बाजार में गिरावट, चांदी ₹2430 टूटी और सोना ₹990 सस्ता
दरअसल, गोंदिया स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर 3 पर मरम्मत और ट्रैक का काम किया जाना है। इसके लिए वहां ब्लॉक लिया जा रहा है। रेलवे ने बताया है कि इस काम के चलते गोंदिया की अप मेन लाइन नंबर 5 करीब 20 दिनों तक बंद रहेगी। इसी वजह से ट्रेनों को रद्द किया गया है।


