Ministry of Jal Shakti की ओर से आयोजित एक महत्वपूर्ण बैठक में देशभर में ‘हर घर नल से जल’ योजना की प्रगति की समीक्षा की गई। बैठक की अध्यक्षता केंद्रीय जल शक्ति मंत्री C. R. Patil ने की, जिसमें विभिन्न राज्यों के जल संसाधन और पेयजल मंत्रियों ने हिस्सा लिया। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में सुरक्षित पेयजल की उपलब्धता बढ़ाने और योजनाओं के बेहतर क्रियान्वयन पर जोर दिया गया।
बैठक के दौरान बताया गया कि ‘हर घर नल से जल’ योजना के तहत सबसे बेहतर प्रदर्शन Uttar Pradesh ने किया है। राज्य में बड़ी संख्या में ग्रामीण परिवारों तक पाइपलाइन के जरिए स्वच्छ पेयजल पहुंचाया गया है। केंद्र सरकार ने इस उपलब्धि की सराहना करते हुए अन्य राज्यों से भी इस दिशा में तेजी से काम करने की अपील की।
read also: CG Accident: दो ट्रकों की जोरदार भिड़ंत के बाद लगी आग, क्लिंकर लोड ट्रक का ड्राइवर जिंदा जला
मंत्री सीआर पाटिल ने कहा कि सरकार का लक्ष्य देश के हर ग्रामीण घर तक सुरक्षित और पर्याप्त पेयजल पहुंचाना है। इसके लिए राज्यों के साथ समन्वय बढ़ाने, तकनीक के बेहतर उपयोग और परियोजनाओं की नियमित निगरानी पर विशेष जोर दिया जा रहा है, ताकि योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंच सके।


