महासमुंद। महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा जिले में सहायक ग्रेड-03 के एक रिक्त पद पर सीधी भर्ती की प्रक्रिया शुरू की गई है। यह भर्ती संचालनालय महिला एवं बाल विकास विभाग, रायपुर से प्राप्त अनुमति के आधार पर की जा रही है।
जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय महासमुंद ने निर्धारित योग्यता रखने वाले अभ्यर्थियों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक उम्मीदवारों को आवेदन पत्र निर्धारित प्रारूप में केवल पंजीकृत डाक या स्पीड पोस्ट के माध्यम से भेजना होगा। आवेदन जमा करने की अंतिम तिथि 23 मार्च 2026 शाम 5 बजे तक निर्धारित की गई है।
भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी जिले की आधिकारिक वेबसाइट mahasamund.gov.in पर उपलब्ध है। इसके अलावा अभ्यर्थी कार्यालयीन समय में जिला कार्यक्रम अधिकारी, महिला एवं बाल विकास कार्यालय महासमुंद के सूचना पटल से भी आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।


