Petrol Diesel Price -मध्य पूर्व में जारी गंभीर संघर्ष के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में बड़ा उछाल देखा जा रहा है। अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के चलते ब्रेंट क्रूड और डब्ल्यूटीआई क्रूड की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के पार पहुंच गई हैं। कच्चे तेल की कीमतों में लगभग 12 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है, जिसके चलते आमतौर पर पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने की आशंका रहती है।
हालांकि, भारत में फिलहाल पेट्रोल-डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है। केंद्र सरकार और सरकारी तेल कंपनियों ने आम लोगों पर अतिरिक्त आर्थिक बोझ न डालने का फैसला किया है। सरकारी सूत्रों के मुताबिक देश में कच्चे तेल का पर्याप्त भंडार मौजूद है, इसलिए फिलहाल ईंधन की कीमतों को स्थिर रखने की रणनीति अपनाई गई है।
बताया गया है कि शनिवार को ही यह स्पष्ट कर दिया गया था कि अंतरराष्ट्रीय बाजार में उतार-चढ़ाव के बावजूद घरेलू बाजार में तुरंत कीमतें नहीं बढ़ाई जाएंगी। सरकार की तेल सुरक्षा नीति और पर्याप्त स्टॉक के कारण फिलहाल उपभोक्ताओं को राहत मिली हुई है।
ऐसे में आइए जानते हैं कि आज आपके शहर में पेट्रोल और डीजल की ताजा कीमत क्या है।
पेट्रोल डीजल की कीमत

पैनिक न करें, टैंक फुल रखें!
फिलहाल तेल की कोई कमी नहीं है और न ही दाम बढ़ने वाले हैं. इसलिए पेट्रोल पंपों पर लंबी लाइन लगाने या पैनिक होने की जरूरत नहीं है. हालांकि, अंतरराष्ट्रीय हालात नाजुक हैं, इसलिए समझदारी इसी में है कि अपनी यात्राओं को बेहतर तरीके से प्लान करें.
क्यों नहीं बढ़ रहे दाम?
शनिवार को सरकारी सूत्रों ने स्पष्ट किया कि भारत ने अपनी रणनीति बदलते हुए हॉर्मुज जलडमरूमध्य पर निर्भरता कम कर दी है. भारत अब अपनी जरूरत का 70% तेल उन रास्तों से मंगा रहा है जो युद्ध क्षेत्र से बाहर हैं. इसके अलावा देश के पास तेल का पर्याप्त स्टॉक पोजीशन है, जिससे अगले कुछ हफ्तों तक कीमतों को स्थिर रखने में मदद मिलेगी.


