PM Modi Message to Pakistan: इजरायल दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री Narendra Modi ने आतंकवाद के खिलाफ सख्त रुख दोहराते हुए कहा कि दुनिया में इसके लिए कोई स्थान नहीं है। उन्होंने स्पष्ट किया कि भारत और इजरायल कंधे से कंधा मिलाकर आतंकवाद और उसके समर्थकों के खिलाफ मजबूती से खड़े हैं और आगे भी साथ मिलकर लड़ते रहेंगे। इजरायल की धरती से दिया गया उनका यह बयान पाकिस्तान के लिए कड़ा संदेश माना जा रहा है।
प्रधानमंत्री ने कहा कि आतंकवाद मानवता के खिलाफ है और इसे किसी भी परिस्थिति में स्वीकार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह भी कहा कि पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता से भारत के सीधे हित जुड़े हैं, इसलिए भारत हमेशा संवाद और शांतिपूर्ण समाधान का समर्थन करता है।
पीएम मोदी ने इजरायल के प्रधानमंत्री Benjamin Netanyahu का गर्मजोशी भरे स्वागत के लिए आभार जताया और दोनों देशों के संबंधों को ‘स्पेशल स्ट्रैटेजिक पार्टनरशिप’ की दिशा में आगे बढ़ाने पर जोर दिया।


