साउथ फिल्म इंडस्ट्री की चर्चित जोड़ी Vijay Deverakonda और Rashmika Mandanna आज आधिकारिक रूप से पति-पत्नी बन गए। दोनों ने पारंपरिक तेलुगु रीति-रिवाजों के साथ विवाह संपन्न किया, जिसमें परिवार और करीबी दोस्तों की मौजूदगी रही। सोशल मीडिया पर शादी की पहली तस्वीरें सामने आते ही फैंस ने इस जोड़ी को शुभकामनाओं से भर दिया।
read also: CG Weather Update : छत्तीसगढ़ में अगले 3 दिनों में तापमान बढ़ने की संभावना, मौसम रहेगा शुष्क
बताया जा रहा है कि शाम के समय कोडावा परंपरा के अनुसार भी विवाह समारोह आयोजित किया जाएगा, जिससे दोनों परिवारों की सांस्कृतिक विरासत को सम्मान मिल सके। लंबे समय से रिश्ते को लेकर चल रही अटकलों के बाद यह शादी फैंस के लिए बड़ी खुशखबरी बनकर आई है। ‘विरोश’ के नाम से मशहूर इस जोड़ी की शादी फिलहाल मनोरंजन जगत की सबसे चर्चित खबर बनी हुई है।


