मुंबई: ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा ने अपनी अपकमिंग फिल्म The Bluff की स्क्रीनिंग के दौरान दर्शकों को सरप्राइज देकर सभी को चौंका दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, जब दर्शक फिल्म देखने में मशगूल थे, तभी प्रियंका अचानक थिएटर में पहुंचीं और फैंस से मुलाकात की। उनकी इस अनपेक्षित एंट्री से हॉल तालियों और उत्साह से गूंज उठा।
सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में प्रियंका को दर्शकों का अभिवादन करते और उनके साथ बातचीत करते देखा जा सकता है। फैंस ने इस खास पल को अपने कैमरों में कैद कर लिया, जिसके बाद वीडियो तेजी से ट्रेंड करने लगा। अभिनेत्री ने भी दर्शकों के प्यार के लिए आभार जताया और फिल्म को मिले सकारात्मक रिस्पॉन्स पर खुशी जाहिर की।
read also: PM Modi Israel Visit: भारत-इजरायल देंगे चार बड़े संदेश, जानें अमेरिका की क्या होगी भूमिका
‘द ब्लफ’ को लेकर पहले से ही काफी उत्साह बना हुआ है और इस सरप्राइज विजिट ने फिल्म की चर्चा को और बढ़ा दिया है। प्रियंका की यह पहल दर्शकों के साथ उनके खास जुड़ाव को दर्शाती है, जिसे फैंस ने दिल खोलकर सराहा।


