कितने बजे से शुरू होगा इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच?
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच सुपर-8 का ये मैच अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेला जाएगा। ये मुकाबला भारतीय समयनुसार शाम 7 बजे शुरू होगा। वहीं टॉस के लिए शाम 6:30 बजे दोनों टीमों के कप्तान मैदान पर होंगे। हमेशा की तरह भारत की अगुवाई इस मैच में भी सूर्यकुमार यादव करेंगे। वहीं साउथ अफ्रीका की टीम एडन मार्करम की कप्तानी में खेलेगी। अब देखना ये दिलचस्प होगा कि दोनों टीमों का प्रदर्शन इस मैच में कैसा रहता है।
कब और कहां देख पाएंगे भारत बनाम साउथ अफ्रीका मैच को लाइव?
अब हम इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका मैच के लिए लाइव स्ट्रीमिंग और लाइव टेलीकास्ट को लेकर बात करेंगे। इंडिया वर्सेस साउथ अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले मुकाबले का लाइव प्रसारण आप स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर देख सकते हैं। स्टार स्पोर्ट्स के विभिन्न चैनल्स पर इस मैच का लाइव टेलीकास्ट दिखाया जाएगा। आपको बता दें कि वहां आपको मैच देखने के लिए जेब से पैसे खर्च करने होंगे क्योंकि ये सभी पेड चैनल्स हैं। वहीं इस मुकाबले की लाइव स्ट्रीमिंग जियो हॉटस्टार ऐप पर ही होगी।
सुरक्षा एजेंसियों ने चेताया: लाल किला और देश के बड़े मंदिरों पर आतंकियों का निशाना, हाई अलर्ट जारी
IND vs SA: फ्री में कैसे देख सकते हैं ये मैच?
बता दें कि अगर आपके फोन में जियो हॉटस्टार का ऐप है तो आप सिर्फ अपने मोबाइल का डाटा खर्च करके स्मार्टफोन पर इस मुकाबले की स्ट्रीमिंग फ्री में देख सकते हैं। इसके अलावा आप टीवी पर फ्री में इस मुकाबले का लाइव प्रसारण डीडी स्पोर्ट्स नेटवर्क पर भी देख सकते हैं। अगर आपके घर में फ्री डिश टीवी का कनेक्शन है तो आप डीडी स्पोर्ट्स चैनल पर फ्री में इस मैच का आनंद उठा सकते हैं।