Iran-US Tensions: वॉशिंगटन और तेहरान के बीच तनाव बढ़ता जा रहा है। तनाव के बीच अमेरिका ने ईरान में रहने वाले अपने नागरिकों को चेतावनी दी है कि वे ‘तुरंत’ इस पश्चिम एशियाई देश को छोड़ दें। ईरान में वर्चुअल अमेरिकी दूतावास की ओर से जारी एडवाइजरी में अमेरिकी नागरिकों से कहा गया है कि वो एक ऐसा प्लान बनाएं जो अमेरिकी सरकार की मदद पर निर्भर ना हो, क्योंकि पूरे देश में अशांति और यात्रा में रुकावटें जारी हैं।
एयर इंडिया के 70 फीसदी विमानों में तकनीकी गड़बड़ी, सरकार ने बताए चौंकाने वाले आंकड़े
अभी ईरान छोड़ दें
अमेरिकी एडवाइजरी में अमेरिकियों से कहा गया है कि अभी ईरान छोड़ दें। ईरान से निकलने का एक ऐसा प्लान बनाएं जो अमेरिकी सरकार की मदद पर निर्भर ना हो। इसमें कहा गया है कि अमेरिकी नागरिकों को लगातार इंटरनेट बंद होने की उम्मीद करनी चाहिए। इसलिए, उन्हें संचार के वैकल्पिक साधनों की योजना बनानी चाहिए और अगर ऐसा करना सुरक्षित हो, तो आर्मेनिया या तुर्की के रास्ते, जमीन के रास्ते ईरान छोड़ने पर विचार करना चाहिए।
योजनाओं को बदलने के लिए तैयार रहें
एडवाइजरी में कहा गया है कि उड़ानें रद्द होने और रुकावटें बिना किसी चेतावनी के हो सकती हैं। अपडेट के लिए सीधे अपनी एयरलाइंस से संपर्क करें। अगर आप नहीं निकल सकते हैं, तो अपने घर या किसी दूसरी सुरक्षित इमारत में एक सुरक्षित जगह ढूंढें। भोजन, पानी, दवाएं और अन्य जरूरी चीजो का स्टॉक रखें। प्रदर्शनों से बचें, कम प्रोफाइल रखें और अपने आस-पास के माहौल से अवगत रहें। खबरों के लिए स्थानीय मीडिया पर नजर रखें। अपनी योजनाओं को बदलने के लिए तैयार रहें। अपना फोन चार्ज रखें और अपने परिवार और दोस्तों से संपर्क बनाए रखें ताकि उन्हें अपनी स्थिति के बारे में बता सकें। ईरान में सुरक्षा पर नवीनतम अपडेट प्राप्त करने के लिए स्मार्ट ट्रैवलर एनरोलमेंट प्रोग्राम (STEP) में नामांकन करें।
CG – ट्रैफिक पुलिस की गाड़ी का कहर, स्कूल जा रहे दो मासूमों को मारी टक्कर, एक की मौके पर मौत
ट्रंप ने बार-बार ईरान को दी चेतावनी
बता दें कि, अमेरिका और ईरान के बीच दुश्मनी 1979 की इस्लामिक क्रांति तथा तेहरान में अमेरिकी दूतावास पर बंधक संकट के बाद से चली आ रही है। यह तनाव हाल के वर्षों में और गहरा गया है। दिसंबर 2025 के अंत में ईरान में बड़े पैमाने पर विरोध प्रदर्शन शुरू हुए जिसे ईरानी सरकार ने क्रूरता से दबा दिया। इस कार्रवाई के जवाब में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ईरान पर हमले की कड़ी चेतावनी दी है। ट्रंप ने ईरान के नजदीक बड़ी नौसैनिक ताकत भेजी है, जिसमें एयरक्राफ्ट कैरियर USS अब्राहम लिंकन और उसके साथ तैनात अन्य युद्धपोत शामिल हैं। यह स्थिति दोनों देशों के बीच तनाव को नए स्तर पर ले गई है।


