VB-G RAM G कानून को लेकर कांग्रेस ने केंद्र सरकार पर तीखा हमला बोला है। कांग्रेस नेता जयराम रमेश ने कहा कि नया कानून गरीबों और ग्रामीण भारत के हितों की अनदेखी करता है, जबकि मनरेगा (MGNREGA) जैसी योजनाओं ने देश के करोड़ों लोगों को रोजगार और सामाजिक सुरक्षा दी है। उन्होंने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार रोजगार गारंटी जैसे संवेदनशील मुद्दों से ध्यान भटकाने की कोशिश कर रही है।
जयराम रमेश ने मनरेगा की खूबियां गिनाते हुए कहा कि यह योजना ग्रामीण अर्थव्यवस्था की रीढ़ रही है। इससे न सिर्फ बेरोजगारी के समय लोगों को सहारा मिला, बल्कि ग्रामीण इलाकों में बुनियादी ढांचे का भी विकास हुआ। उन्होंने यह भी कहा कि मनरेगा ने महिलाओं, दलितों और आदिवासियों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाई है।
read also: SRK का जादू फिर ऑन स्क्रीन! 24 साल पुरानी ये फिल्म दोबारा रिलीज, हर सीन आज भी सुपरहिट
कांग्रेस का कहना है कि VB-G RAM G कानून के जरिए केंद्र सरकार सामाजिक कल्याण की जिम्मेदारी से पीछे हट रही है। पार्टी ने मांग की है कि सरकार मनरेगा के बजट और कार्यदिवसों में कटौती के बजाय इसे और मजबूत करे। इस बयान के बाद एक बार फिर रोजगार और ग्रामीण विकास को लेकर राजनीतिक बहस तेज हो गई है।


