छत्तीसगढ़ के उदंती-सीतानदी टाइगर रिजर्व में दुर्लभ पक्षी पेरेग्रीन फाल्कन की मौजूदगी दर्ज की गई है, जिससे वन विभाग और वन्यजीव प्रेमियों में खासा उत्साह है। ‘आसमान का चीता’ कहे जाने वाला यह पक्षी अपनी असाधारण उड़ान गति और शिकार की क्षमता के लिए जाना जाता है। रिजर्व क्षेत्र में इसका दिखना जैव विविधता के लिहाज से बेहद सकारात्मक संकेत माना जा रहा है।
read also: स्कूलों में मुफ्त सैनेटरी पैड अनिवार्य: सुप्रीम कोर्ट का बड़ा आदेश, नहीं मानने पर रद्द होगी मान्यता
वन अधिकारियों के अनुसार, पेरेग्रीन फाल्कन आमतौर पर प्रवासी पक्षी होता है और इसका दिखना यह दर्शाता है कि रिजर्व का पारिस्थितिकी तंत्र स्वस्थ है। विशेषज्ञों का मानना है कि इस तरह के दुर्लभ पक्षियों की मौजूदगी से न सिर्फ संरक्षण प्रयासों को मजबूती मिलती है, बल्कि इको-टूरिज्म को भी बढ़ावा मिलता है। वन विभाग अब क्षेत्र में निगरानी और संरक्षण गतिविधियों को और तेज करने की तैयारी में जुट गया है।


