कोरबा : जिले में अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण और संगठित अपराधों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से कोरबा पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना उरगा पुलिस ने विद्युत केबल चोरी करने वाले एक संगठित गिरोह का पर्दाफाश करते हुए मुख्य आरोपी सहित कुल 06 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से लाखों रुपये मूल्य का चोरी गया एल्यूमिनियम केबल और तार भी बरामद किया है।
कटघोरा में कबाड़ चोरों पर पुलिस का बड़ा एक्शन, व्यापारियों के ठिकानों पर सघन दबिश
पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं अनुविभागीय अधिकारी पुलिस के मार्गदर्शन में थाना उरगा पुलिस द्वारा यह कार्रवाई की गई। प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 27 जनवरी 2026 को वैष्णव ट्रेडिंग कंपनी के प्रोप्राइटर द्वारा थाना उरगा में शिकायत दर्ज कराई गई थी। शिकायत में बताया गया कि ग्राम लबेद में आरडीएसएस योजना के अंतर्गत विद्युत विभाग का केबल कन्वर्जन कार्य पूर्ण होने के बाद सामग्री को गोदाम में सुरक्षित रखा गया था।
दिनांक 26 जनवरी 2026 की रात अज्ञात चोरों द्वारा गोदाम से लगभग 400 मीटर एल्यूमिनियम केबल (70 स्क्वायर) जिसकी कीमत करीब ₹80,400 तथा लगभग 400 किलोग्राम एल्यूमिनियम तार, जिसकी कीमत करीब ₹1,33,000, चोरी कर ली गई शिकायत के आधार पर थाना उरगा में अपराध क्रमांक 67/2026 अंतर्गत संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई। जांच के दौरान मुखबिर सूचना, तकनीकी साक्ष्य एवं संदेह के आधार पर पुलिस टीम ने एक संगठित गिरोह का खुलासा किया।
जांजगीर-चांपा में डकैतों का बढ़ता आतंक, रात होते ही सड़कों पर सक्रिय लुटेरे
पुलिस द्वारा संदिग्ध वाहन क्रमांक CG 12 AU 1442 को रोककर पूछताछ की गई, जिसमें आरोपियों ने चोरी की वारदात स्वीकार की। आरोपियों के कब्जे से चोरी गया संपूर्ण एल्यूमिनियम केबल एवं तार बरामद कर विधिवत जप्त किया गया। गिरफ्तार आरोपियों में मुख्य आरोपी मदन अग्रवाल सहित हरियाणा और छत्तीसगढ़ के कुल छह आरोपी शामिल हैं। सभी आरोपियों को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है। कोरबा पुलिस ने स्पष्ट किया है कि विद्युत संपत्ति की चोरी एवं संगठित अपराधों में संलिप्त अपराधियों के विरुद्ध आगे भी सख्त और निरंतर कार्रवाई जारी रहेगी। पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की है कि किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि या चोरी संबंधी सूचना तत्काल पुलिस को दें।


