सरगुजा ओलंपिक 2026 का भव्य शुभारंभ किया गया, जिसमें मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने प्रतियोगिता के आधिकारिक लोगो और शुभंकर ‘गजरु’ का अनावरण किया। इस मौके पर मुख्यमंत्री ने कहा कि सरगुजा ओलंपिक का उद्देश्य ग्रामीण और आदिवासी अंचलों की खेल प्रतिभाओं को मंच देना और युवाओं को खेलों के प्रति प्रोत्साहित करना है। कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, अधिकारी और बड़ी संख्या में खिलाड़ी मौजूद रहे।
read also: हड़कंप मचाया धमकी भरे ईमेल ने! जगदलपुर, अंबिकापुर, राजनंदगांव के बाद अब जांजगीर कोर्ट भी निशाने पर
मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास में सहायक होते हैं, बल्कि अनुशासन और टीम भावना भी सिखाते हैं। सरगुजा ओलंपिक 2026 के जरिए जिले के साथ-साथ पूरे प्रदेश से उभरती प्रतिभाओं को आगे बढ़ने का अवसर मिलेगा। आयोजन को लेकर खिलाड़ियों और खेल प्रेमियों में खासा उत्साह देखा जा रहा है।



