कोरबा : जिला मुख्यालय कोरबा स्थित कलेक्ट्रेट परिसर में रविवार को 77वां गणतंत्र दिवस पूरे हर्षोल्लास, गरिमा और देशभक्ति के वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर जिला कलेक्टर कुणाल दुदावत ने ध्वजारोहण कर राष्ट्रीय ध्वज को सलामी दी। ध्वजारोहण के पश्चात राष्ट्रगान का सामूहिक गायन किया गया, जिससे पूरा परिसर देशभक्ति की भावना से ओतप्रोत हो गया।
ट्रेन में बैग की तलाशी, 30 लाख का गांजा जब्त
कलेक्टर कुणाल दुदावत ने इस अवसर पर जिले के समस्त अधिकारी एवं कर्मचारियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने अपने संक्षिप्त संबोधन में कहा कि भारत का संविधान हमें समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार देता है। इन मूल्यों को आत्मसात करते हुए सभी शासकीय सेवकों का दायित्व है कि वे आमजन को पारदर्शी, संवेदनशील और प्रभावी प्रशासन उपलब्ध कराएं।
CG – हुड़दंग का विरोध, ग्रामीण को बदमाशों ने मारा चाकू
उन्होंने कहा कि जिले के विकास में हर विभाग की महत्वपूर्ण भूमिका है और टीमवर्क के माध्यम से ही शासन की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाया जा सकता है। कलेक्टर ने अधिकारियों और कर्मचारियों से ईमानदारी, निष्ठा और जनसेवा की भावना के साथ कार्य करने का आह्वान किया।


