दुर्ग-भिलाई क्षेत्र के दुर्ग रेलवे यार्ड में करीब 40 लाख रुपये की सेफ्टी फेंसिंग चोरी का सनसनीखेज मामला सामने आया है। हैरानी की बात यह है कि जिस समय चोरी की वारदात हुई, उस दौरान यार्ड में लगे CCTV कैमरे बंद बताए जा रहे हैं। चोरी के बाद सुरक्षा व्यवस्था और निगरानी प्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं।
सूत्रों के मुताबिक, चोरी की सूचना संबंधित अधिकारियों को समय रहते दी गई थी, लेकिन घटना के दो महीने बीत जाने के बावजूद अब तक FIR दर्ज नहीं की गई है। इससे न सिर्फ जांच प्रक्रिया प्रभावित हो रही है, बल्कि रेलवे संपत्ति की सुरक्षा को लेकर भी लापरवाही उजागर हो रही है। स्थानीय स्तर पर मामले को दबाने की कोशिश के आरोप भी लग रहे हैं।
read also: Smartphone Tips: फोन में नेटवर्क रहता है कमजोर? ये 5 आसान ट्रिक अपनाते ही फुल सिग्नल दिखने लगेगा
इस पूरे मामले को लेकर रेलवे प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों की भूमिका पर सवाल उठ रहे हैं। अब देखना होगा कि कब तक FIR दर्ज होती है और चोरी में शामिल आरोपियों तक कानून का शिकंजा पहुंचता है। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों ने मामले की निष्पक्ष जांच और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है।


