नोएडा और अहमदाबाद में सोमवार को उस वक्त हड़कंप मच गया, जब कई नामी स्कूलों को ई-मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली। धमकी मिलते ही स्कूल प्रशासन ने तुरंत पुलिस और प्रशासन को सूचना दी। सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन स्कूल परिसरों को खाली कराया और छात्रों व स्टाफ को सुरक्षित बाहर निकालकर तलाशी अभियान शुरू किया।
पुलिस, बम निरोधक दस्ता और डॉग स्क्वॉड ने मौके पर पहुंचकर स्कूल परिसरों की गहन जांच की। शुरुआती जांच में किसी भी स्कूल से संदिग्ध वस्तु बरामद नहीं हुई है। अधिकारियों के अनुसार, धमकी भरे ई-मेल की तकनीकी जांच की जा रही है और यह पता लगाने की कोशिश हो रही है कि मेल किस सर्वर और लोकेशन से भेजा गया।
read also: Raipur Cricket Match: आज रायपुर में भिड़ेंगे भारत-न्यूजीलैंड, चौकों-छक्कों की बरसात के आसार
फिलहाल सभी स्कूलों में सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी गई है और अभिभावकों में भी चिंता का माहौल है। पुलिस ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की तुरंत सूचना देने की अपील की है। मामले में साइबर सेल भी जांच में जुटी हुई है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की बात कही गई है।


