VB-G RAM G Act को लेकर चल रही राजनीतिक रार के बीच केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। मनरेगा से जुड़े मुद्दे पर कांग्रेस के आरोपों को खारिज करते हुए शिवराज ने कहा कि विपक्ष कानून की वास्तविक भावना को तोड़-मरोड़ कर पेश कर रहा है और जनता को गुमराह करने का प्रयास कर रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि नया कानून गरीबों और ग्रामीणों के हितों की रक्षा के लिए लाया गया है, न कि उनके अधिकार छीनने के लिए।
read also: आज का राशिफल: जानिए आपकी राशि के लिए कैसा रहेगा आज का दिन?
शिवराज ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जानबूझकर भ्रम फैला रही है ताकि राजनीतिक लाभ लिया जा सके। उन्होंने कहा कि मनरेगा को लेकर सरकार की प्रतिबद्धता पहले जैसी ही मजबूत है और पारदर्शिता के साथ योजनाओं को लागू किया जा रहा है। इस मुद्दे पर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और आने वाले दिनों में संसद से लेकर सड़क तक बहस और तेज होने के आसार हैं।


