छत्तीसगढ़ के मुंगेली जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। जरहागांव थाना प्रभारी नंदलाल पैकरा का राजस्थान में हुए सड़क हादसे में निधन हो गया। बताया जा रहा है कि वे निजी कार्य से राजस्थान गए हुए थे, इसी दौरान यह दर्दनाक दुर्घटना हुई। उनके आकस्मिक निधन की सूचना मिलते ही पुलिस महकमे में शोक की लहर दौड़ गई है।
read also: Bank Job Alert: 600 रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू, पूरी डिटेल्स देखें
नंदलाल पैकरा को एक कर्मठ और अनुशासित पुलिस अधिकारी के रूप में जाना जाता था। उनके नेतृत्व में जरहागांव थाना क्षेत्र में कई अहम कार्रवाइयों को अंजाम दिया गया था। वरिष्ठ अधिकारियों और सहकर्मियों ने उनके निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है और परिवार के प्रति संवेदना जताई है। पुलिस विभाग द्वारा उन्हें श्रद्धांजलि दी जा रही है।






