छत्तीसगढ़ के नक्सल प्रभावित बीजापुर जिले में सुरक्षा बलों और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ का सिलसिला जारी है। ताजा मुठभेड़ में दो और नक्सलियों को मार गिराया गया है, जबकि एक दिन पहले इसी इलाके में हुई मुठभेड़ में चार नक्सली ढेर किए गए थे। लगातार हो रही कार्रवाइयों से माओवादियों में खलबली मची हुई है और क्षेत्र में सुरक्षा बलों की मौजूदगी और बढ़ा दी गई है।
read also: Ireland on T20 World Cup 2026: आयरलैंड ने ग्रुप बदलने की रिक्वेस्ट पर बांग्लादेश को दिया झटका
पुलिस अधिकारियों के अनुसार, यह मुठभेड़ सर्च ऑपरेशन के दौरान हुई, जब नक्सलियों ने सुरक्षा बलों पर फायरिंग शुरू कर दी। जवाबी कार्रवाई में दो नक्सली मारे गए, जिनके पास से हथियार और नक्सली सामग्री बरामद की गई है। इलाके में अभी भी सघन तलाशी अभियान जारी है और सुरक्षा बल पूरी सतर्कता के साथ जंगलों में अभियान चला रहे हैं।


