प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM Kisan) योजना के तहत देश के करोड़ों किसानों के लिए राहत भरी खबर है। योजना की 22वीं किस्त जल्द ही किसानों के खातों में ट्रांसफर की जाने वाली है। केंद्र सरकार की इस महत्वाकांक्षी योजना के तहत पात्र किसानों को सालाना 6,000 रुपये की आर्थिक सहायता तीन बराबर किस्तों में दी जाती है, जिससे खेती-किसानी में मदद मिल सके।
हालांकि सभी किसानों को इस बार 22वीं किस्त का लाभ नहीं मिल पाएगा। जिन किसानों ने अब तक e-KYC पूरा नहीं कराया है, उनके खाते में राशि अटक सकती है। इसके अलावा जिन किसानों के बैंक खाते आधार से लिंक नहीं हैं, भूमि रिकॉर्ड में गड़बड़ी है या जिन्होंने गलत जानकारी दी है, उन्हें भी किस्त से वंचित रहना पड़ सकता है।
सरकार ने किसानों से अपील की है कि वे समय रहते अपनी e-KYC प्रक्रिया पूरी करें और बैंक व भूमि से जुड़े दस्तावेजों की जांच कर लें। ऐसा करने पर ही PM Kisan की 22वीं किस्त का लाभ बिना किसी रुकावट के मिल सकेगा।


