गुरु घासीदास विश्वविद्यालय (GGU) के एक छात्र की मौत का मामला अब सियासी तूल पकड़ता जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने ऐलान किया है कि इस गंभीर मुद्दे को विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा और पीड़ित छात्र को न्याय दिलाने के लिए लोकसभा में भी आवाज बुलंद की जाएगी। पार्टी का कहना है कि छात्र की मौत से जुड़े तथ्यों को दबाने की कोशिश की जा रही है, जिसे किसी भी हाल में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कांग्रेस नेताओं ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय प्रशासन और सरकार की लापरवाही के कारण यह घटना हुई, लेकिन अब तक जिम्मेदारों के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई। उन्होंने मांग की कि मामले की निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई हो। साथ ही पीड़ित परिवार को न्याय और उचित मुआवजा दिया जाए।
read also: केनरा बैंक की छत से अज्ञात चोर ने चोरी की एयर कंडीशनर आउटडोर, पुलिस ने शुरू की जांच
कांग्रेस ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द न्याय नहीं मिला तो सड़क से लेकर सदन तक व्यापक आंदोलन किया जाएगा। पार्टी नेताओं ने कहा कि यह लड़ाई सिर्फ एक छात्र के लिए नहीं, बल्कि प्रदेश के सभी छात्रों की सुरक्षा और अधिकारों से जुड़ी है। उन्होंने सरकार से संवेदनशीलता दिखाते हुए तत्काल कार्रवाई की मांग की है।


