छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि “शिक्षा ही विकास का मूलमंत्र है, शिक्षा के बिना जीवन अधूरा है।” उन्होंने ग्रामीण और दूरस्थ इलाकों में शिक्षा को सुलभ बनाने के लिए सरकार द्वारा चलाई जा रही योजनाओं का उल्लेख किया और कहा कि राज्य का भविष्य तभी उज्ज्वल होगा, जब प्रत्येक बच्चा गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करेगा।
मुख्यमंत्री साय ने बताया कि उनकी सरकार स्कूलों के बुनियादी ढांचे को मजबूत करने, डिजिटल लर्निंग को बढ़ावा देने और शिक्षकों की कमी दूर करने पर विशेष फोकस कर रही है। उन्होंने कहा कि ज्ञान से ही व्यक्ति सक्षम, समाज मजबूत और राज्य समृद्ध बनता है, इसलिए शिक्षा सुधारों को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है।


