CG Weather: छत्तीसगढ़ में मानसून के आगमन का इंतजार लंबा होता जा रहा है. मध्य क्षेत्रों में तापमान में बढ़ोतरी हो रही है. जून पहला पखवाड़ा बीतने के बाद भी रायपुर समेत मध्य इलाके में गर्मी अपना असर दिखा रही है. इस दौरान द्रोणिका के असर से सरजुगा क्षेत्र में बारिश हो रही है. इस बीच अगले 5 दिनों तक कुछ इलाकों में मध्यम बारिश, तेज हवा और मेघगर्जन की गतिविधि जारी रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, सोमवार को कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई है. सबसे ज्यादा तापमान बेमेतरा में 43.5 डिग्री सेल्सियस, जबकि सबसे कम तापमान अंबिकापुर में 22.9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.
इस दौरान सबसे अधिक 5 सेमी बारिश सूरजपुर जिले के ओड़गी में दर्ज की गई. इसके अलावा रामानुजनगर और प्रतापपुर में 2-2 सेमी वर्षा रिकॉर्ड हुई. जशपुर जिले के कांसाबेल में 2 सेमी बारिश दर्ज की गई. वहीं बलरामपुर जिले के बलरामपुर, कोरबा जिले के पाली और करतला, बलौदा बाजार जिले के गिधौरी टुंड्रा, सूरजपुर जिले के प्रेमनगर और रायगढ़ जिले के मुकडेगा में 1-1 सेमी वर्षा दर्ज की गई.
बढ़ा हुआ है तापमान
रायपुर – 39.0 डिग्री सेल्सियस
माना – 39.7 डिग्री सेल्सियस
बिलासपुर – 39.7 डिग्री सेल्सियस
पेंड्रा – 37.0 डिग्री सेल्सियस
अंबिकापुर – 36.8 डिग्री सेल्सियस
जगदलपुर – 38.3 डिग्री सेल्सियस
दुर्ग – 41.2 डिग्री सेल्सियस
हैक हुआ WhatsApp अकाउंट कैसे पाएं वापस? जानिए रिकवरी का आसान तरीका, ये कदम तुरंत अपनाएं
मौसम विभाग ने रायपुर और आसपास के इलाकों के लिए पूर्वानुमान जारी किया गया है. इसके मुताबिक मंगलवार को आसमान में बादल छाने, वर्षा और अंधड़ चलने की संभावना जताई गई है। हालांकि लोग गर्मी और उसम से फिलहाल परेशान हैं. अधिकतम तापमान 39 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है. मौसम विभाग ने आज प्रदेश में एक-दो स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई है. वहीं कुछ क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ वज्रपात और तेज हवा (40-50 KMPH) चल सकती है.





