पश्चिम एशिया में तनाव के बीच ईरान से बड़ा धमाका सामने आया है। सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार हुए बम विस्फोट में कम से कम 14 सैनिकों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य घायल बताए जा रहे हैं। घटना के बाद पूरे इलाके में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया है और हमले के पीछे जिम्मेदार समूह की तलाश शुरू कर दी गई है। इस घटना ने पहले से ही तनावग्रस्त क्षेत्र में हालात और गंभीर कर दिए हैं।
घटना पर प्रतिक्रिया देते हुए United Nations के महासचिव Antonio Guterres ने गहरी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि पश्चिम एशिया में लगातार बढ़ते संघर्ष की कीमत आम नागरिक और सैनिक दोनों चुका रहे हैं। गुटेरेस ने सभी पक्षों से संयम बरतने और तनाव कम करने के लिए बातचीत का रास्ता अपनाने की अपील की है।
read also: CG Road Accident : सड़क हादसे में गई डिलीवरी बॉय की जान, ट्रक की टक्कर से सिर के उड़े परखच्चे
विशेषज्ञों का मानना है कि क्षेत्र में बढ़ती हिंसा का असर वैश्विक सुरक्षा और ऊर्जा बाजारों पर भी पड़ सकता है। हालिया घटनाओं ने एक बार फिर यह संकेत दिया है कि अगर हालात पर जल्द काबू नहीं पाया गया तो पश्चिम एशिया का संकट और गहरा सकता है।


