देश के कई हिस्सों में मौसम ने अचानक करवट ले ली है। आंधी, तेज हवाओं और बारिश के चलते तापमान में गिरावट दर्ज की गई है, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली है। India Meteorological Department के अनुसार, उत्तर, मध्य और पूर्वी India के कई राज्यों में अगले कुछ दिनों तक इसी तरह का मौसम बने रहने की संभावना है।
read also: रायपुर में नशे का खेल बेनकाब! खिलौने के डिब्बे में छिपाकर हो रही थी सप्लाई, दो आरोपी गिरफ्तार
मौसम विभाग ने वज्रपात और तेज हवाओं को लेकर चेतावनी जारी की है। कई क्षेत्रों में 40 से 60 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने और भारी बारिश होने की आशंका जताई गई है। प्रशासन ने लोगों को सतर्क रहने और खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने की सलाह दी है, ताकि किसी भी अप्रिय घटना से बचा जा सके।


