कोरबा : जिले के कटघोरा क्षेत्र के डिंडोलभाठा में सोमवार को ग्रामीण बंधु लोहार मछली पकड़ने के दौरान उफनते नाले में बह गया था. घटना के बाद परिजनों के काफी ढूंढने के बाद भी कुछ पता नहीं चला. तेज बहाव के कारण रेस्क्यू की चुनौती भी बढ़ गई थी. पुलिस और एसडीआरएफ की टीम ने रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर 48 घंटे बाद शव को बरामद कर लिया है.
कोयला घोटाले में बड़ा एक्शन: फरार रामगोपाल अग्रवाल के बेटे वैभव हिरासत में, EOW की कड़ी पूछताछ जारी
जानकारी के मुताबिक, डिंडोलभाठा गांव के पास नाले में 52 साल का बंधु लोहार सोमवार को मछली पकड़ने के लिए गया. इस दौरान अचानाक पानी का बहाव तेज हो गया. संभलने का मौका मिलता उससे पहले ग्रामीण बह गया. देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने ढूंढना शुरू किया.
अगले दिन सुबह पुलिस को जानकारी दी गई. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी मोतीलाल पटेल पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे. नाले में पानी का बहाव तेज होने के कारण रेस्क्यू में दिक्कत आ रही थी. मौक पर रेस्क्यू के लिए एसडीआरएफ की टीम को बुलाया गया. टीम ने मंगलवार को दिनभर नाले में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन अंधेरा होने और पानी का बहाव तेज होने की वजह से सर्चिंग रोकनी पड़ी.






