Durg Road Accident: छत्तीसगढ़ के दुर्ग के भिलाई में दर्दनाक सड़क हादसा हो गया. यहां तेज रफ्तार थार पोल से टकरा कर पलट गई. इस हादसे में थार के परखच्चे उड़ गए. वहीं थार में सवार 25 वर्षीय आकाश केसरवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 2 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है.
दो गुटों में खूनी संघर्ष: तलवार और पत्थरबाजी से मची अफरा-तफरी, 5 घायल, 2 की हालत नाजुक
फिलहाल दोनों घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है. जानकारी के मुताबिक, थार पर 3 दोस्त सवार थे. यह घटना भिलाई के नेहरू नगर में रात तकरीबन 3.30 बजे हुई है.
अंतरिक्ष में बिहू की धुन: अमेरिकी एस्ट्रोनॉट का डांस वायरल, हिमंत बोले- असम संस्कृति वैश्विक मंच पर
हादसा सुपेला से नेहरू नगर की ओर जाते वक्त हुआ. सूचना के बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है. घायलों का इलाज जारी है. यह मामला सुपेला थाना क्षेत्र के कहेतरा का है.


