Iran से जुड़ी एक रिपोर्ट ने वैश्विक स्तर पर चिंता बढ़ा दी है। खबरों के मुताबिक ईरान Strait of Hormuz के नीचे बिछी अंतरराष्ट्रीय इंटरनेट और संचार केबलों पर शुल्क वसूलने की तैयारी कर रहा है। यह कदम वैश्विक डिजिटल ट्रैफिक और बैंकिंग नेटवर्क पर असर डाल सकता है, क्योंकि इस क्षेत्र से दुनिया का बड़ा डेटा ट्रैफिक गुजरता है।
विशेषज्ञों का मानना है कि यदि ऐसा होता है तो इंटरनेट सेवाओं, अंतरराष्ट्रीय भुगतान प्रणालियों और ऑनलाइन बैंकिंग पर बड़ा असर पड़ सकता है। होर्मुज क्षेत्र पहले से ही तेल सप्लाई के लिए रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, और अब डिजिटल इंफ्रास्ट्रक्चर के कारण इसकी अहमियत और बढ़ गई है।
read also: IPL 2026: लगातार छह हार से टूटी पंजाब किंग्स की उम्मीदें, रिकी पोंटिंग की तस्वीर पर भावुक हुए अश्विन
इस संभावित कदम को डिजिटल युद्ध की दिशा में एक बड़ा संकेत माना जा रहा है। वैश्विक स्तर पर साइबर सुरक्षा और डिजिटल नेटवर्क की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई है, क्योंकि किसी भी तरह का व्यवधान वैश्विक अर्थव्यवस्था पर व्यापक प्रभाव डाल सकता है।





