SSC Selection Post Phase 14 Exam Date: कर्मचारी चयन आयोग ने 21 अगस्त 2026 को चयन पद चरण-14 परीक्षा की तारीख से जुड़ा नोटिस जारी किया है। आयोग के अनुसार, एसएससी चयन पद चरण-14 की कंप्यूटर आधारित परीक्षा 16 सितंबर से 26 सितंबर 2026 तक आयोजित की जाएगी। हालांकि, उम्मीदवारों के लिए तारीख और पाली के अनुसार विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम अलग से जारी किया जाएगा। इस भर्ती के जरिए अलग-अलग केंद्रीय सरकारी विभागों में कुल 2,919 रिक्त पदों पर भर्ती की जानी है।

डमिट कार्ड और स्लॉट बुकिंग कब शुरू होगी?
पिछले वर्षों और परीक्षाओं के रूझानों को देखें तो हॉल टिकट और स्लॉट बुकिंग सितंबर 2026 के दूसरे सप्ताह में उपलब्ध होने की संभावना है। वहीं, तारीख और पाली के हिसाब से विस्तृत परीक्षा कार्यक्रम बाद में जारी किया जाएगा। इसलिए उम्मीदवारों को एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखनी चाहिए।
IFS Transfer: वन विभाग में बड़े पैमाने पर तबादले, कई IFS अफसरों की बदली जिम्मेदारी; देखें पूरी लिस्ट
र्ती से जुड़ी जरूरी तारीखें क्या हैं?
| घटना | तारीख |
|---|---|
| नोटिफिकेशन जारी | 13 अप्रैल 2026 |
| आवेदन शुरू | 13 अप्रैल 2026 |
| आवेदन की अंतिम तारीख | 4 मई 2026, रात 11 बजे |
| शुल्क भुगतान की अंतिम तारीख | 5 मई 2026 |
| आवेदन सुधार विंडो | 11 से 13 मई 2026 |
| SSC Phase 14 परीक्षा | 16 से 26 सितंबर 2026 |
| एडमिट कार्ड/स्लॉट बुकिंग | सितंबर का दूसरा सप्ताह |
परीक्षा में कितने सवाल पूछे जाएंगे?
परीक्षा कंप्यूटर आधारित होगी। इसमें वस्तुनिष्ठ बहुविकल्पीय प्रश्न पूछे जाएंगे।
| विषय | सवाल | अंक |
|---|---|---|
| सामान्य बुद्धिमत्ता | 25 | 50 |
| सामान्य जागरूकता | 25 | 50 |
| मात्रात्मक योग्यता | 25 | 50 |
| अंग्रेजी भाषा | 25 | 50 |
| कुल | 100 | 200 |
परीक्षा में कुल 100 प्रश्न होंगे और अधिकतम 200 अंक होंगे। प्रत्येक गलत उत्तर पर 0.50 अंक की निगेटिव मार्किंग होगी।
बचपन जैसी मासूमियत! विजय देवरकोंडा के खास पल की रश्मिका ने शेयर की प्यारी तस्वीर
दिए गए विवरण के अनुसार, प्रत्येक खंड को 15 मिनट में हल करना होगा। सामान्य उम्मीदवारों के लिए परीक्षा की कुल अवधि 1 घंटे होगी, जबकि स्क्राइब के लिए पात्र उम्मीदवारों को 80 मिनट दिए जाएंगे।



