टीवी एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे सुर्खियों में हैं। वो अपने हालिया बयान को लेकर खूब ट्रोल हो रही हैं। एक पॉडकास्ट में उन्होंने एक ऐसा पुराना वाकया साझा किया, जिसके चलते अब वो आलोचनाओं में घिर गई हैं। अब उन्होंने इन ट्रोल्स को करारा जवाब दिया है और उन्होंने दावा किया कि उनके खिलाफ हो रहा विरोध एक पेड पीआर कैंपेन का हिस्सा है। एक्ट्रेस ने लोगों से अपील की है कि वे पूरी बातचीत देखे बिना सिर्फ एक लाइन पर कोई राय न बनाएं। इंस्टाग्राम पर एक वीडियो स्टेटमेंट शेयर करते हुए शिंदे ने अपने हालिया बयानों के बाद ऑनलाइन बढ़ रही आलोचना के खिलाफ अपना बचाव किया।
Chhattisgarh News : खेत में अचानक दिखी कब्र से मचा हड़कंप… लापता महिला का मिला दफन शव
शिल्पा ने दी सफाई
अपनी पोस्ट के कैप्शन में एक्ट्रेस ने लिखा, ‘पूरा पॉडकास्ट देखे बिना सिर्फ एक लाइन पर फैसला सुना देना, पेड PR का एक घटिया तरीका है।’ एक्ट्रेस ने कहा कि उनके बयानों को गलत संदर्भ में पेश किया जा रहा है और उन्होंने अपने समर्थकों का शुक्रिया अदा किया जिन्होंने उनके नजरिए को समझा है। यह विवाद शिल्पा शिंदे के एक पॉडकास्ट में शामिल होने से शुरू हुआ, जहां उन्होंने अपने निजी अनुभवों और अपनी जिंदगी के एक मुश्किल दौर का जिक्र किया, जब वह ‘भाबीजी घर पर हैं!’ की शूटिंग कर रही थीं। उस दौरान उन्होंने क्या झेलना पड़ा ये सब उन्होंने इस पॉडकास्ट में बताया है।
पहले खुद कबूला झूठ
इंटरव्यू में उन्होंने कबूल किया कि उन्होंने ‘भाबीजी घर पर हैं!’ के प्रोड्यूसर पर झूठे आरोप लगाए थे, ताकि अपने ऊपर लगे आरोपों से ध्यान हटाया जा सके और कानूनी कार्रवाई से बचा जा सके। उनके मुताबिक उनके खिलाफ लगाए गए आरोप एक सोची-समझी साजिश का हिस्सा थे, जिसका मकसद उन्हें काबू में रखना था। उन्होंने ये भी कहा कि ऐसा इसलिए किया गया था ताकि अगर वो काम छोड़ दें तो इंडस्ट्री में उन्हें कोई काम न दे।
Chhattisgarh : प्रेमी जोड़े ने एक ही पेड़ पर लगाई फांसी, दोनों के शव मिलने से इलाके में सनसनी
ट्रोलिंग से हुईं परेशान
इंस्टाग्राम वीडियो में शिंदे ने आलोचकों को संबोधित करते हुए ये सवाल भी उठाया कि लोग उनकी निजी जिंदगी पर ही क्यों ध्यान दे रहे हैं और उनसे अपील की कि वे इसके बजाय अपने खुद के कामों पर गौर करें। वो कहती हैं, ‘इस PR के बाद जो कमेंट्स आ रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहती हूं कि जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे। मैंने यह पैसे के लिए नहीं किया। मैं तो शो छोड़ चुकी थी। जो मेरे साथ हुआ, वो आप लोगों को नहीं पता, भगवान न करे, ऐसा आपके या आपके घरवालों के साथ हो। वो जो समय था, वो सिर्फ मुझे पता है। मैंने यह सिर्फ पैसों के लिए नहीं किया। इस PR के बाद जो कमेंट्स आ रहे हैं, मैं उनसे कहना चाहती हूं कि जैसा बोओगे, वैसा ही काटोगे। इसलिए बिना सिचुएशन को समझे आप जो लिख रहे हैं कि’हे भगवान, आप जैसी लड़की के लिए हमें कितनी चिंता है! उसकी तो अभी शादी भी नहीं हुई है। क्यों?’ तो आप अपनी चिंता खुद करें।’
झूठ के साथ जीना हो गया था मुश्किल
इसी कड़ी में वो आगे कहती हैं, ‘लोग इस बात से परेशान हैं कि जो इंसान सच बोल रहा है, आप उससे झूठ क्यों बोल रहे हैं? मुझे पता था कि ऐसा ही होने वाला है। क्योंकि यह दुनिया कभी भी किसी अच्छी चीज की तारीफ नहीं करती। खासकर आप जैसे लोग, जो इस तरह के कमेंट्स करते हैं। मुझे आज यह सब कहने की जरूरत नहीं थी। मैंने 10 साल बाद ही शो कर लिया था। मैं वह कर रही थी। मैं तब भी यह बात कह सकती थी। इसलिए मैं आपकी नजर में बुरा नहीं बनना चाहती थी। मैं अपनी ही नजर में गिर गई थी। क्योंकि वह एक झूठ था। मैं खुद उस झूठ के साथ जी नहीं पा रही थी। मुझे आज नहीं तो कल यह बात कहनी ही थी। कभी-कभी इसके लिए एक मौके की जरूरत होती है।’
CG CRIME : रायपुर में 84 लाख की बड़ी साइबर ठगी, IPO में मुनाफे का झांसा देकर कारोबारी को लगाया चूना
करना चाहती थीं आत्महत्या
वो अपनी बातों को दोहराते हुए कहती हैं, ‘मैंने यह सब पैसों के लिए नहीं किया। मैंने शो छोड़ दिया था। मुझ पर जो इल्जाम लगाए गए थे, मैं उनसे बरी हो चुकी थी। बिग बॉस के बाद भी मैं एक इंसान से मिली। उसने मुझे बताया कि उसके पिता ने आत्महत्या कर ली थी क्योंकि उनके काम की जगह पर उनके साथ बहुत बुरा बर्ताव किया गया था। और मैं भी ठीक वैसा ही करने वाली थी। मैं एक सुसाइड नोट लिख रही थी। तभी मुझे बिग बॉस में आपका वीडियो मिला। आप मेरे लिए एक प्रेरणा हैं। आज मैं सिर्फ आपकी वजह से ही जिंदा हूं। यह मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी। मैं आपको बता नहीं सकती। मेरे पास कोई और रास्ता नहीं था। मेरा मतलब है, मैं खुद उस हालात में थी कि मुझे आत्महत्या कर लेनी चाहिए, लेकिन लोग फिर भी हंसते हैं और बुरा-भला कहते हैं, लेकिन जब आप कुछ गलत नहीं करते तो आपको किसी बात का डर नहीं होता। इसीलिए मैं आपके सामने खड़ी होने से नहीं डरती। उस समय किसी ने मेरा साथ नहीं दिया था। इसलिए मुझे अभी भी किसी के साथ की उम्मीद नहीं है। मैं यह सब झेलने के लिए तैयार हूं। मुझे सच में कोई फर्क नहीं पड़ता।’


