Sara Tendulkar हाल ही में पैपराजी पर अपना गुस्सा जाहिर करती नजर आईं। सोशल media पर वायरल हो रहे एक वीडियो में सारा को फोटोग्राफर्स की हरकतों पर नाराज होते देखा गया। बताया जा रहा है कि लगातार पीछा किए जाने और निजी पलों में दखल देने से सारा काफी परेशान हो गईं, जिसके बाद उन्होंने पैपराजी को जमकर फटकार लगाई।
वीडियो में सारा तेंदुलकर कहते हुए सुनाई दे रही हैं, “तुम लोग बहुत घटिया हो, हमें अकेला छोड़ दो।” उनके इस रिएक्शन के बाद सोशल मीडिया पर बहस शुरू हो गई है। कई लोग सारा के समर्थन में उतर आए हैं और सेलेब्रिटीज की प्राइवेसी का सम्मान करने की बात कह रहे हैं। वहीं कुछ यूजर्स का कहना है कि पब्लिक फिगर्स होने के कारण उन्हें कैमरों का सामना करना पड़ता है।
read also: रायपुर एम्स में नौकरी दिलाने के नाम पर युवक से 10.60 लाख की ठगी, आरोपी फरार
इससे पहले Salman Khan भी पैपराजी के व्यवहार को लेकर नाराजगी जाहिर कर चुके हैं। लगातार बढ़ती कैमरा कल्चर और निजी जिंदगी में दखल को लेकर बॉलीवुड और स्टार किड्स अक्सर अपनी असहजता जाहिर करते रहते हैं। सारा तेंदुलकर का यह वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है।






