भिलाईनगर : सेल सीएमडी डॉ. अशोक कुमार पंडा ने दो दिवसीय प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से भेंट कर उनसे संयंत्र विस्तार के लिए सहयोग मांगा। डॉ. पंडा ने अपने प्रवास के दौरान भिलाई इस्पात संयंत्र की रावघाट खदानों का दौरा कर खनन गतिविधियों की प्रगति की समीक्षा की। सेल की ईआरपी आधुनिकीकरण पहल प्रोजेक्ट विहान का उद्घाटन किया।
रूस के राष्ट्रपति पुतिन के इस कदम से भड़का जापान, PM ताकाइची बोलीं- ‘बिल्कुल बर्दाश्त नहीं’
इस अवसर पर निदेशक प्रभारी (बीएसपी) चित्त रंजन महापात्र, कार्यपालक निदेशक (मानव संसाधन) पवन कुमार तथा अन्य वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित थे। बैठक में सीएमडी ने सेल- भिलाई इस्पात संयंत्र के आगामी विस्तार के लिए राज्य सरकार के सहयोगात्मक समर्थन का आग्रह किया।
सीएमडी ने इस दौरान रायपुर में मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन विकास शील, अतिरिक्त मुख्य सचिव (वन एवं जलवायु परिवर्तन) आईएएस मनोज कुमार पिंगुआ, मुख्यमंत्री के मुख्य सचिव आईएएस सुबोध कुमार सिंह तथा मुख्यमंत्री के सचिव एवं सचिव (वित्त) आईएएस मुकेश कुमार बंसल से भी महत्वपूर्ण मुलाकात की और विभिन्न विषयों पर विचार-विमर्श किया।
रेलवे में रिश्वत की शिकायत पर CBI का शिकंजा, भिलाई चरोदा यार्ड में सीनियर DME से पूछताछ
समीक्षा बैठक में डॉ. अशोक कुमार पंडा ने सेल-बीएसपी के शीर्ष प्रबंधन के साथ संयंत्र के प्रदर्शन एवं विभिन्न महत्वपूर्ण गतिविधियों पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने भिलाई इस्पात संयंत्र के समग्र प्रदर्शन के साथ-साथ रावघाट माइंस परियोजना की प्रगति की भी व्यापक समीक्षा की। उन्होंने रावघाट क्षेत्र में पूर्ण पैमाने पर खनन परिचालन को शीघ्र पूरा करने तथा दल्ली राजहरा रावघाट- जगदलपुर रेल परियोजना को गति देने की आवश्यकता पर भी विशेष बल दिया।



