साउथ सिनेमा के लोकप्रिय अभिनेता Vijay Deverakonda के जन्मदिन के खास मौके पर उनकी नई फिल्म ‘राउडी जनार्दन’ का पहला पोस्टर रिलीज कर दिया गया है। पोस्टर सामने आते ही सोशल मीडिया पर फैंस की जबरदस्त प्रतिक्रिया देखने को मिल रही है। इसमें विजय देवरकोंडा का रफ-टफ और दबंग अंदाज नजर आ रहा है, जिसने फिल्म को लेकर उत्सुकता और बढ़ा दी है।
फिल्म के पोस्टर में एक्टर को इंटेंस लुक और दमदार एक्शन अवतार में दिखाया गया है, जिससे साफ संकेत मिलता है कि फिल्म में भरपूर एक्शन और ड्रामा देखने को मिलेगा। मेकर्स ने पोस्टर रिलीज के साथ ही फिल्म को लेकर बड़ा सरप्राइज देते हुए कहा कि यह प्रोजेक्ट विजय के करियर की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक होगा।
read also: CG News : डिज्नीलैंड मेले में बवाल! झूले में बैठने को लेकर जमकर मारपीट, पति-पत्नी समेत 3 घायल
फैंस इस फिल्म को लेकर बेहद उत्साहित हैं और सोशल मीडिया पर पोस्टर तेजी से वायरल हो रहा है। माना जा रहा है कि ‘राउडी जनार्दन’ बॉक्स ऑफिस पर बड़ी ओपनिंग कर सकती है और विजय देवरकोंडा के स्टारडम को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा सकती है।


