Ride Without Helmet: छत्तीसगढ़ के दुर्ग-भिलाई जिले में सड़क सुरक्षा को लेकर दुर्ग पुलिस ने एक सख्त और मिसाल पेश करने वाली कार्रवाई की है। ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने पर 24 पुलिसकर्मियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की गई है। ये सभी पुलिसकर्मी बिना हेलमेट दोपहिया वाहन चलाते पाए गए थे, जिसके बाद यातायात पुलिस ने मोटर व्हीकल एक्ट के तहत तत्काल कार्रवाई करते हुए उनका चालान काटा।
Study Alert: 180 करोड़ लोगों पर लिवर रोग का खतरा, लाइफस्टाइल बनी बड़ी वजह
हाल ही में चलाए गए जांच अभियान के दौरान यह सामने आया कि कुछ पुलिसकर्मी ही ट्रैफिक नियमों का पालन नहीं कर रहे थे। बिना हेलमेट बाइक चलाने जैसे मामलों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस ने बिना किसी भेदभाव के कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने सभी दोषी पुलिसकर्मियों पर मोटर व्हीकल एक्ट के तहत चालान काटा। साथ ही उन्हें भविष्य में नियमों का सख्ती से पालन करने की चेतावनी भी दी गई है।
रिसर्च में बड़ा खुलासा: आपका स्मार्टफोन हर 4.5 मिनट में गूगल को भेज रहा डेटा
इस कार्रवाई के जरिए पुलिस ने स्पष्ट संदेश दिया है कि कानून सबके लिए समान है। जो लोग नियमों को लागू करवाते हैं, उनके लिए भी नियमों का पालन करना अनिवार्य है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि यदि पुलिसकर्मी ही नियम तोड़ेंगे तो आम जनता पर इसका गलत प्रभाव पड़ेगा।


