अयोध्या में राम मंदिर परिसर में आज का दिन ऐतिहासिक और आध्यात्मिक उत्साह से भरा हुआ है। ध्वजारोहण समारोह को लेकर शहर में भव्य तैयारियां की गई हैं और देशभर से पहुंचे भक्तों में विशेष उत्साह देखने को मिल रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राम मंदिर के ध्वजारोहण कार्यक्रम में शामिल होंगे और विधिवत रूप से ध्वज फहराएंगे।
राम जन्मभूमि परिसर में सुबह से ही भक्तों के आने का सिलसिला जारी है। भजन-कीर्तन, मंत्रोच्चार और धार्मिक झांकियों से वातावरण भक्तिमय हो गया है। आयोजकों के अनुसार ध्वजारोहण के दौरान वैदिक मंत्रोच्चार और पारंपरिक संगीत के साथ रामलला के दर्शन का विशेष प्रबंध किया गया है।
समारोह के मद्देनजर सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी कर दी गई है। पूरे क्षेत्र में पुलिस व प्रशासन की टीमें तैनात हैं। मंदिर परिसर को फूलों, दीपों और पारंपरिक सजावट से अलंकृत किया गया है, जिससे पूरा अयोध्या उत्सव के रंग में रंगा हुआ दिखाई दे रहा है।
read also: कटघोरा थाने में सांपों का आतंक, पुलिस ने अहिराज और अजगर का सफल रेस्क्यू किया
भक्तों का कहना है कि यह क्षण सदियों की प्रतीक्षा के बाद आया है और वे इस ऐतिहासिक पल का हिस्सा बनने पर गर्व महसूस कर रहे हैं। ध्वजारोहण के साथ ही कई सांस्कृतिक और धार्मिक कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।
अयोध्या में आज का पूरा दिन भक्ति, आस्था और उत्सव का अद्भुत संगम बन गया है।


