CG Drunk Teacher Suspended: Chhattisgarh के Surajpur जिले में सरकारी स्कूल के एक शिक्षक का नशे की हालत में क्लास लेने का वीडियो वायरल होने के बाद शिक्षा विभाग ने कड़ी कार्रवाई की है। मामला प्रतापपुर विकासखंड के प्राथमिक शाला सरईडांड बोंगा का है, जहां पदस्थ सहायक शिक्षक रोशनलाल उरांव कथित रूप से शराब के नशे में बच्चों को पढ़ाते नजर आए।
सोशल मीडिया पर वीडियो सामने आते ही अभिभावकों और ग्रामीणों में नाराजगी फैल गई। शिकायत मिलने पर जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के आदेश दिए। जांच में आरोप सही पाए गए और यह भी सामने आया कि संबंधित शिक्षक पहले भी नशे की हालत में स्कूल पहुंचते रहे हैं, जिससे पढ़ाई प्रभावित हो रही थी।
रिपोर्ट के आधार पर जिला शिक्षा अधिकारी ने रोशनलाल उरांव को निलंबित कर दिया। निलंबन अवधि में उनका मुख्यालय विकासखंड शिक्षा कार्यालय प्रेमनगर तय किया गया है। इस दौरान उन्हें नियमानुसार जीवन-निर्वाह भत्ता मिलेगा।
शिक्षा विभाग ने स्पष्ट किया है कि अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं की जाएगी और स्कूलों में निगरानी और सख्त की जाएगी।


