रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह अपने वियतनाम दौरे के दौरान राजधानी हनोई में महान नेता हो ची मिन्ह को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस यात्रा को भारत और Vietnam के बीच रक्षा सहयोग को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।
दौरे के दौरान दोनों देशों के बीच रक्षा और रणनीतिक साझेदारी पर विस्तृत चर्चा होने की संभावना है। खास तौर पर ब्रह्मोस सुपरसोनिक क्रूज मिसाइल के निर्यात को लेकर महत्वपूर्ण बातचीत हो सकती है, जो दोनों देशों के बीच रक्षा सहयोग को नई ऊंचाई दे सकती है।
read also: ‘22 मिनट का कमाल, 88 घंटे का संदेश’: ऑपरेशन सिंदूर पर सेना प्रमुख ने गिनाई बड़ी कामयाबी
विशेषज्ञों का मानना है कि यह दौरा हिंद-प्रशांत क्षेत्र में भारत की रणनीतिक भूमिका को मजबूत करेगा। इससे समुद्री सुरक्षा, रक्षा तकनीक और सैन्य सहयोग के क्षेत्र में दोनों देशों के संबंध और गहरे होने की उम्मीद है।


