राजिम कुंभ कल्प 2026 के आयोजन को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। इसी क्रम में पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें राजिम कुंभ कल्प 2026 में शामिल होने का औपचारिक आमंत्रण दिया। मंत्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री को आयोजन की रूपरेखा, धार्मिक-सांस्कृतिक कार्यक्रमों और श्रद्धालुओं की सुविधाओं से जुड़ी जानकारी भी दी।
read also: CG में चोरों का खेल – 2 करोड़ का रेलवे सामान चोरी, पटरी और हैवी मशीनरी भी ले गए
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने राजिम कुंभ कल्प को छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक और आध्यात्मिक पहचान बताते हुए आयोजन के सफल संचालन के लिए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि इस महापर्व से राज्य के पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा और देश-विदेश से आने वाले श्रद्धालुओं को छत्तीसगढ़ की समृद्ध संस्कृति से रूबरू होने का अवसर मिलेगा।






