Rajasthan Expressway: सड़क अवसंरचना के क्षेत्र में राजस्थान ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। Expressway और हाई-स्पीड कॉरिडोर के निर्माण में राजस्थान देश का अग्रणी राज्य बन गया है। केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने राज्यसभा में लिखित जवाब में बताया कि राज्य में अब तक 1,192 किलोमीटर हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का निर्माण पूरा हो चुका है। यह देश के किसी भी राज्य से अधिक है।
इराक में अमेरिकी सैन्य ठिकाने पर बड़ा हमला, 7 धमाकों से दहला इलाका, आग की लपटें उठीं
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के अनुसार, देशभर में कुल 10,389 किलोमीटर हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे को मंजूरी दी गई है। इनमें से 4,809 किलोमीटर का निर्माण पूरा हो चुका है। इनमें अकेले राजस्थान में 1,192 किलोमीटर एक्सप्रेसवे बन चुके हैं। यानी अब तक देश में तैयार हुए हाई-स्पीड कॉरिडोर और ग्रीनफील्ड एक्सप्रेसवे का लगभग 25 प्रतिशत हिस्सा राजस्थान में है।
ODI World Cup 2027 Qualifier: रोमांचक हुई रेस, इस टीम की एंट्री अब लगभग तय!
राज्य में एक्सप्रेसवे नेटवर्क के विस्तार से विभिन्न क्षेत्रों के बीच सड़क संपर्क मजबूत हुआ है। लंबी दूरी की यात्रा का समय कम हुआ है और प्रमुख शहरों, औद्योगिक क्षेत्रों, सीमावर्ती इलाकों तथा अन्य राज्यों के बीच आवागमन पहले से अधिक तेज और सुगम हुआ है। बेहतर सड़क नेटवर्क से व्यापार, पर्यटन, लॉजिस्टिक्स और औद्योगिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की उम्मीद है।






