छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में आने से एक बाइक सवार की दर्दनाक मौत हो गई। हादसा इतना भयावह था कि बाइक सवार ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई, वहीं मृतक के परिजनों में गहरा मातम पसरा हुआ है।
हादसे से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर जाम लगा दिया और प्रशासन के खिलाफ जमकर विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि इस मार्ग पर भारी वाहनों की तेज रफ्तार और लापरवाही आए दिन हादसों का कारण बन रही है, लेकिन इसके बावजूद कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही। जाम की वजह से दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
read also: कोरबा: हनुमान मंदिर में चोरी, चोरों ने आधी रात दान पेटी उड़ाई, सीसीटीवी में कैद
सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाइश देकर जाम हटवाने की कोशिश की। पुलिस ने ट्रेलर को जब्त कर चालक की तलाश शुरू कर दी है, वहीं परिजनों को उचित मुआवजा और सड़क सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम का आश्वासन दिया गया है।


