छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया है। काम से लौट रहे एक ग्रामीण को अज्ञात वाहन ने जोरदार टक्कर मार दी, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि ग्रामीण ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। घटना के बाद वाहन चालक मौके से फरार हो गया।
read also: CG News – नशे में ट्रक चालक ने मचाया तांडव, ईको वाहन और 11 केवी खंभा भी टूटा
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुलिस ने अज्ञात वाहन और फरार चालक की तलाश शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने प्रशासन से सड़क पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और तेज रफ्तार वाहनों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।


