नई दिल्ली। भारत मंडपम में आयोजित राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) की बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया। बैठक स्थल पर पहुंचते ही विभिन्न सहयोगी दलों के नेताओं ने खड़े होकर उनका अभिवादन किया। इस दौरान सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा और कई नेताओं ने प्रधानमंत्री का स्वागत करते हुए उनका अभिनंदन किया।
बैठक का आयोजन ऐसे समय में हुआ है जब प्रधानमंत्री मोदी लगातार 4399 दिनों तक देश के प्रधानमंत्री पद पर रहने का महत्वपूर्ण रिकॉर्ड बना चुके हैं। इस उपलब्धि को लेकर एनडीए के नेताओं ने उन्हें बधाई दी और उनके नेतृत्व में सरकार की उपलब्धियों की सराहना की। बैठक में केंद्र सरकार की नीतियों, विकास कार्यों और आगामी राजनीतिक रणनीतियों पर भी चर्चा की गई।
read also: Chhattisgarh News: महिला से बदसलूकी पड़ी भारी, कांग्रेस नेता सहित 3 लोग पुलिस की गिरफ्त में
एनडीए नेताओं ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व को गठबंधन की मजबूती का आधार बताते हुए आगामी वर्षों में विकास और सुशासन के एजेंडे को आगे बढ़ाने का संकल्प दोहराया। बैठक की तस्वीरें और वीडियो सोशल Media पर तेजी से वायरल हो रहे हैं, जिनमें प्रधानमंत्री के प्रति सहयोगी दलों के नेताओं का सम्मान और समर्थन साफ दिखाई दे रहा है।





