प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बैरकपुर में आयोजित विजय संकल्प सभा को संबोधित करते हुए पश्चिम बंगाल के विकास के लिए पांच बड़ी गारंटियों का ऐलान किया। अपने संबोधन में पीएम ने कहा कि राज्य के लोगों के लिए “पढ़ाई, लिखाई और दवाई” सरकार की सबसे बड़ी प्राथमिकता है। उन्होंने शिक्षा, स्वास्थ्य और रोजगार के क्षेत्र में बड़े सुधारों का भरोसा दिलाया।
प्रधानमंत्री ने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य गरीब, युवा, महिलाओं और किसानों को सशक्त बनाना है। उन्होंने दावा किया कि आने वाले समय में राज्य में इंफ्रास्ट्रक्चर, निवेश और रोजगार के नए अवसर पैदा किए जाएंगे, जिससे बंगाल विकास की नई राह पर आगे बढ़ेगा।
सभा के दौरान पीएम मोदी ने लोगों से विकास और सुशासन के लिए समर्थन की अपील की। उन्होंने भरोसा दिलाया कि घोषित गारंटियों के जरिए राज्य में बेहतर शिक्षा व्यवस्था, सस्ती स्वास्थ्य सेवाएं और युवाओं के लिए नए अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे।


