प्रधानमंत्री Narendra Modi की अगुवाई में 10 जून को एनडीए मुख्यमंत्री परिषद की अहम बैठक आयोजित होने जा रही है। इस बैठक में भाजपा और सहयोगी दलों के मुख्यमंत्री शामिल होंगे। बताया जा रहा है कि बैठक में केंद्र सरकार के 12 वर्षों के कार्यकाल की उपलब्धियों, जनकल्याणकारी योजनाओं और आगामी रणनीतियों पर विस्तृत चर्चा की जाएगी।
सूत्रों के मुताबिक, बैठक में राज्यों में केंद्र की योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और जनता तक सरकार की उपलब्धियां पहुंचाने पर जोर दिया जाएगा। इसके अलावा विकास परियोजनाओं, बुनियादी ढांचे, गरीब कल्याण योजनाओं और डिजिटल इंडिया जैसे प्रमुख विषयों पर भी मंथन होने की संभावना है। भाजपा नेतृत्व आगामी राजनीतिक और संगठनात्मक रणनीति को लेकर भी मुख्यमंत्रियों के साथ विचार-विमर्श कर सकता है।
read also: CG News: ‘जिस दिन हमारी सरकार आएगी…’, पूर्व सीएम भूपेश बघेल के बयान से सियासत गरम
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह बैठक आगामी चुनावी तैयारियों के लिहाज से भी बेहद महत्वपूर्ण मानी जा रही है। एनडीए शासित राज्यों में बेहतर समन्वय और सरकार की योजनाओं के प्रचार-प्रसार को लेकर विशेष फोकस रहने की उम्मीद है। बैठक को लेकर राजनीतिक हलकों में काफी उत्सुकता देखी जा रही है।


