NPSC Vacancy 2026: नागालैंड लोक सेवा आयोग (NPSC) ने स्टेनोग्राफर ग्रेड-III के 27 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती नागालैंड सरकार के अलग-अलग विभागों में की जाएगी। पात्र उम्मीदवार 21 अगस्त से 2 सितंबर तक आवेदन कर सकते हैं। इच्छुक उम्मीदवार NPSC की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तारीखें
| आयोजन | तारीख और समय |
|---|---|
| ओटीआर शुरू | 21 अगस्त 2026, दोपहर |
| ओटीआर की अंतिम तारीख | 2 सितंबर 2026, दोपहर |
| ऑनलाइन आवेदन शुरू | 21 अगस्त 2026, दोपहर |
| ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख | 3 सितंबर 2026, दोपहर |
| परीक्षा की तारीख | अभी घोषित नहीं, आयोग की वेबसाइट पर बाद में जानकारी दी जाएगी |
वेतन मिलेगा वेतन?
स्टेनोग्राफर (ग्रेड-III) पद पर चयनित उम्मीदवारों को लेवल-8 के तहत 28,700 रुपये से 91,300 रुपये तक का वेतन मिलेगा। यानी उम्मीदवारों को निर्धारित वेतनमान के अनुसार भुगतान किया जाएगा।
जानें आवेदन शुल्क
एनपीएससी स्टेनोग्राफर भर्ती के लिए ओटीआर यानी वन-टाइम रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लिया जाएगा। उम्मीदवारों को 300 रुपये परीक्षा शुल्क और 25 रुपये सुविधा शुल्क देना होगा। इसके अलावा भुगतान गेटवे शुल्क, यदि लागू हुआ, तो अलग से देना होगा।
क्या है आवेदन की शर्तें?
| मानदंड | योग्यता |
|---|---|
| शैक्षणिक योग्यता | किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय या संस्थान से किसी भी विषय में स्नातक की डिग्री। |
| अतिरिक्त योग्यता | कंप्यूटर चलाने में 6 महीने का डिप्लोमा। |
| शॉर्टहैंड | 1 साल का शॉर्टहैंड कोर्स और कम से कम 80 शब्द प्रति मिनट की गति जरूरी। |
SIM Rule: SIM को लेकर नियम सख्त! ज्यादा मोबाइल नंबर रखने वालों पर होगी कार्रवाई, जानें अधिकतम लिमिट
ऐसे करें आवेदन?
- सबसे पहले एनपीएससी की आधिकारिक वेबसाइट npsc.nagaland.gov.in पर जाएं।
- 21 अगस्त 2026 की दोपहर से 2 सितंबर 2026 की दोपहर तक मुफ्त OTR करें।
- इसमें केवल पात्र उम्मीदवार ही रजिस्ट्रेशन करें।
- OTR पूरा करने के बाद 21 अगस्त से 3 सितंबर 2026 की दोपहर तक स्टेनोग्राफर पद के लिए ऑनलाइन आवेदन करें।
- सरकारी कर्मचारियों को आवेदन के साथ अनापत्ति प्रमाणपत्र (NOC) अपलोड करना होगा।
- शुल्क और लागू भुगतान गेटवे शुल्क ऑनलाइन जमा करें।



