OpenAI का ChatGPT AI काफी पॉपुलर है. कंपनी इसमें नए-नए मॉडल को भी ऐड करती रहती है. अब कंपनी ने हैरान कर देने वाला दावा किया है. OpenAI ने ये दावा अपने आने वाले मॉडल Astra को लेकर किया है. कंपनी का दावा है कि Astra AI मॉडल गणित, क्वांटम कॉम्प्लेक्सिटी और थ्योरिटिकल कंप्यूटर साइंस से जुड़े 10 ऐसे जटिल सवाल हल करने में सफल रहा है, जिनका जवाब लंबे समय से वैज्ञानिक खोज रहे थे. अगर विश्वभर के वैज्ञानिक समुदाय इस उपलब्धि को कन्फर्म करते हैं तो ये AI के क्षेत्र में एक बड़ा बदलाव माना जाएगा. इससे ये भी संकेत मिलता है कि AI अब सिर्फ डिजिटल असिस्टेंट नहीं रह गया है, बल्कि वैज्ञानिक रिसर्च में भी अहम भूमिका निभाने लगा है.
रेलवे स्टेशन पर 500 किलो संदिग्ध पनीर बरामद, खाद्य विभाग ने जांच के लिए भेजे सैंपल
AI ने खुद तैयार किए गणितीय प्रमाण
OpenAI ने अपने आधिकारिक ब्लॉग पोस्ट में बताया कि Astra ने इन जटिल गणितीय समस्याओं के समाधान और उनके प्रमाण (Proofs) पूरी तरह खुद तैयार किए. इसके बाद रिसर्चर्स ने इन प्रमाणों की जांच की. इसके लिए उन्होंने AI द्वारा तैयार किए गए गणितीय प्रमाणों को Lean नाम के एक स्पेशल प्रूफ असिस्टेंट टूल की मदद से कंप्यूटर द्वारा वेरिफाइड किए जाने वाले फॉर्मेट में बदला. इस प्रोसेस के जरिए वैज्ञानिक हर लॉजिकल स्टेप की अलग-अलग जांच कर सके, ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि AI की ओर से दिए गए समाधान में कोई गलती नहीं है.
OpenAI ने यह भी बताया कि मौजूदा API कीमतों के हिसाब से एक सफल गणितीय परिणाम तैयार करने में करीब 2,000 डॉलर की AI कंप्यूटिंग लागत आई.
किन समस्याओं का निकाला समाधान?
OpenAI के मुताबिक Astra ने मैथ्स और थ्योरिटिकल कंप्यूटर साइंस से जुड़े कई जटिल सिद्धांतों पर काम किया है. इसमें Sphere Packing और एरर-करेक्टिंग कोड्स के लिए बेहतर मैथमैटिकल बाउंड्स तैयार करना शामिल है. इसके अलावा कंपनी का दावा है कि AI ने पहली बार एक Explicit Non-Sofic ग्रुप को भी बिल्ड किया. आपको बता दें कि Non-Sofic ग्रुप एक बेहद जटिल गणितीय संरचना है, जिसमें इनफनाइट टाइप की Symmetries होती हैं और जिन्हें आसान या लिमिटेड सिस्टम के जरिए मॉडल नहीं किया जा सकता है.
इसके अलावा Astra ने Quantum Parallel Repetition Theorem से जुड़े सामान्य Two-Player Entangled Games का भी गणितीय प्रमाण तैयार किया. AI ने Ehrhart’s Volume Conjecture और Connes’ Rigidity Conjecture जैसे प्रसिद्ध गणितीय सिद्धांतों पर भी नए नतीजे पेश किए हैं.
पहले भी कर चुका है बड़ा दावा
हालांकि ये पहली बार नहीं है जब OpenAI ने गणित के क्षेत्र में ऐसी उपलब्धि का दावा किया है. कुछ महीने पहले कंपनी ने कहा था कि उसके एक रीजनिंग मॉडल ने करीब 80 साल पुराने Planar Unit Distance Problem पर नया और मौलिक समाधान खोजा था. इस समस्या को प्रसिद्ध गणितज्ञ Paul Erdos ने पहली बार प्रस्तुत किया था.
CG High Court का बड़ा फैसला: RTI की आड़ में नहीं मांगी जा सकेगी निजी जानकारी, सूचना आयोग को फटकार
उस समय AI के इस समाधान की दुनिया भर के गणितज्ञों ने स्वतंत्र रूप से जांच की थी और उसको कन्फर्म भी किया था. अब Astra के इन नए दावों की भी वैज्ञानिक समुदाय की ओर से विस्तार से रिव्यू किया जाएगा. किसी भी बड़े वैज्ञानिक दावे की तरह इन 10 समाधानों की वास्तविक अहमियत का फैसला भी स्वतंत्र जांच और पीर रिव्यू के बाद ही होगा.
फिलहाल OpenAI की इस घोषणा ने ये जरूर दिखाया है कि आधुनिक AI सिस्टम अब उन रिसर्च समस्याओं पर भी काम करने लगे हैं, जिन्हें कभी मशीनों के लिए असंभव माना जाता था.



